पूर्व मंत्री ने सपा से दिया इस्तीफा, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
रिपोर्ट: शब्बर अली
सपा के कद्दावर नेता, सिराथू विधानसभा से दो बार विधायक और मंत्री रहे मतेश चंद्र सोनकर ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री ने रविवार को अपने सैनी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में दी। पूर्व मंत्री के इस्तीफा देने से सियासी चर्चाओं का बाजार गरमा गया है।
पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने इस्तीफे के पीछे उन्हें पार्टी द्वारा नजर अंदाज करना बताया। बताया कि वह लगातार दो बार से सिराथू विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और राज्य के मंत्री बने। कहा, समाजवादी पार्टी में पूर्ण रूप से सक्रिय रहकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहे। वर्ष 2022 में सिराथू विधानसभा से सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल के चुनाव में समर्थन देते हुए प्रमुख भूमिका निभाई। इसी समय खागा विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन टिकट नहीं दिया गया। पूर्व मंत्री का आरोप है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के विरोध के चलते विधानसभा व लोकसभा चुनाव में आवेदन के बाद भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इससे समाज के हजारों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पूर्व मंत्री ने अपना इस्तीफा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है।
नोट: खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






