सपा वन जिला, वन माफिया की बात करती है : बृजेश पाठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सपा वन जिला, वन माफिया की बात करती है : बृजेश पाठक

रिपोर्ट: शब्बर अली

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को अलग-अलग जगहों पर आयोजित भाजपा के बूथ सम्मेलन और प्रबुद्घ सम्मेलन में केंद्र सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही विपक्षी गठबंधन पर हमलावर रहे। खासकर सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह वन जिला वन माफिया की बात करती है।

डिप्टी सीएम रविवार को दोपहर लगभग एक बजे पश्चिम शरीरा पहुंचे। यहां बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से परिचय के बाद चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में जो विकास कार्य हुए हैं, वह सबको पता है। विपक्षी तमाम तरह की बातें कर रहे हैं, इस पर ध्यान नहीं देना है। चुनाव में इसकी जानकारी एक-एक व्यक्ति को घर-घर जाकर देना है। इसके बाद ओसा चौराहा पर एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा वन जिला वन प्रोडक्ट की बात करती है। सपा पर जोरदार हमला किया कहा, कौशाम्बी का ऐसा कोई कोना नहीं रहा होगा जहां सपा पार्टी के गुंडे माफिया ना पैदा हुए हों। हमें आज भी याद है जब लाखों लोग हमारे आराध्य भगवान राम की कार सेवा को अयोध्या गए थे तो समाजवादी पार्टी की सरकार ने उन पर गोलियां चलवाई थी। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार देश दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम कर रही है। इसके बाद डिप्टी सीएम सैनी में आयोजित बूथ सम्मेलन में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेते हुए उन्हें उत्साहित किया।

नोट: खबरें और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें