जिला कारागार फतेहगढ़ में चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

जिला कारागार फतेहगढ़ में चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है ।

जिला कारागार फतेहगढ़ में नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां दुर्गा भगवती की मूर्ति पधारी गई है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने हिंदू रीत रिवाज विधि विधान से मां दुर्गा की मूर्ति रखी गई । प्रथम दिन कारागार में 210 बंदियों ने व्रत रखा । व्रत रखने वाले बंदियों को कार्य से विरत रखा गया है । व्रत रखने वाले बंदियों को शासन और कारागार मुख्यालय के आदेशानुसार 500 ग्राम उबले आलू, 500 ग्राम दूध, 50 ग्राम चीनी और दो केला इत्यादि दिया जा रहा है। भजन कीर्तन पूजा की विशेष व्यवस्था कारागार प्रशासन द्वारा की गई है । बंदी प्रसन्नता से गाकर नाचकर माता रानी का जागराता कर रहे है । आज अष्टमी के दी भी 253 बंदियों ने व्रत अष्टमी का व्रत रखा है जिसमे 23 महिला बंदियों ने भी व्रत रखा है। जेलर अखिलेश कुमार व्रत रखने वाले बंदियों का विशेष ध्यान रख रहे है । चक्रधिकारी मुकेश गौड़, उपकारापाल अवनीश सिंह, वैभव कुशवाह, सरोज देवी , कृष्ण कुमारी विशेष सहयोग कर रहे है । महिला बैरक नारी बंदी वास में भी महिला बंदियों के लिए पूजा की व्यवस्था की गई है ।

प्रथम दिन 16 महिला बंदियों ने व्रत रखा हुआ है । व्रत के समापन पर हवन पूजन की पूरी व्यवस्था कारागार प्रशासन की ओर से की जाएगी । अष्टमी के दिन आज महा अष्टमी आरती का आयोजन किया गया जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने मातारानी की आरती की गई । मुलाकातियों को भी प्रसाद वितरण किया जा रहा है। जेल अधीक्षक ने बताया की कल व्रत की समाप्ति पर रामनवमी के दिन विशेष व्यवस्था हवन पूजन की की गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें