जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली को डायट मैदान से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली को डायट मैदान से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने स्वीप के अंतर्गत आयोजित दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली को डायट मैदान से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली डायट मैदान से मंझनपुर चौराहा तक निकाली गई। जनपद के मतदाताओं को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान दिवस 20 मई 2024 को “छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलों करें मतदान। पहले मतदान, फिर जलपान। चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी।

 

सबका यह अरमान है, करना अब मतदान है। भारत देश महान है, करते सब मतदान हैं। प्रजातन्त्र से नाता है, भारत के मतदाता हैं। आओ मिलकर अलख जगायें, शत-प्रतिशत मतदान करायें। हम अपना कर्तब्य निभायेंगे, सबसे मतदान करायेंगे।” आदि स्लोगन के माध्यम से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री विकास वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More