जेल अधीक्षक की अनोखी पहल,जेल में स्थापित हुई लाइब्रेरी,अब बंदी कर सकेंगे अपनी पढ़ाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिला जेल अधीक्षक की अनोखी पहल,जेल में स्थापित हुई लाइब्रेरी,अब बंदी कर सकेंगे अपनी पढ़ाई की इच्छा पूरी

कौशाम्बी जिला जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने एक अनोखी पहल शुरू एक है,जिला जेल अधीक्षक ने जिला जेल के अंदर एक लाइब्रेरी का स्थापित किया है,जिसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेश चंद्र गुप्ता ने किया है।इस लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तको के माध्यम से अब जेल में निरुद्ध बंदी अपनी पढ़ाई की इच्छा भी पूरी कर सकेंगे।

कौशाम्बी जिला जेल में सोमवार को लाइब्रेरी स्थापित की गई है,इस लाइब्रेरी को सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मो0 आसिफ (हेल्प यू फाउंडेशन) की सहायता से स्थापित किया गया है,इस लाइब्रेरी में ऐसी अनेकों पुस्तके रखी गई है जिसको जेल में निरुद्ध 18 से 21 वर्ष तक के बंदी पढ़ सकेंगे और अपनी आगे की पढ़ाई की इच्छा की पूर्ति कर सकेंगे।

जिला जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने बताया कि बहुत से ऐसे बंदी जेल में निरुद्ध होते है जिनकी पढ़ाई जेल में बंद होने के बाद बाधित हो जाती है,ऐसे बंदियों के लिए शासन के निर्देश के क्रम में लाइब्रेरी की स्थापना की गई है,इस लाइब्रेरी में आकर ऐसे बंदी अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें