संदिग्ध दशा में मकान में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

संदिग्ध दशा में मकान में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख
रिपोर्ट-शब्बर अली
एयरपोर्ट थाने के शेरपुर गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध दशा में मजदूर के कच्चे मकान में आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख परिजन चीखते चिल्लाते घर से बाहर की तरफ भागे। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक मजूदर की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
शेरपुर गांव निवासी प्रेम कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। मंगलवार को वह मजदूरी करने के लिए प्रयागराज गया था। पत्नी सुनीता देवी गांव के ही एक युवक का गेहूं काटने के लिए गई थी। दोपहर में संदिग्ध दशा में उसके मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया। आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें देख परिजन चीखते चिल्लाते घर से बाहर की तरफ भागे। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से मजदूर का घर में रखा पंद्रह हजार रुपया नकद समेत कपड़ा, बिस्तर आदि करीब एक लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ-साथ राजस्व विभाग को दे दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More