संदिग्ध दशा में गेंहू के खेत में लगी आग, डेढ़ बीघा फसल जलकर राख
रिपोर्ट: शब्बर अली
चायल तहसील के जुनैदपुर कोइलहा गांव में शुक्रवारुसबह संदिग्ध दशा में गेंहू के खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान को छूने लगी। आग की लपटों को देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक सगे भाई की डेढ़ बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।
चरवा थाने के सैय्यद सरावां गांव निवासी दानी यादव का पुश्तैनी खेत संदीपन घाट थाने के जुनैदपुर कोइलहा गांव में है। दानी और उनके भाई राधे यादव ने अपने खेत में गेंहू की फसल लगा रखी है। फसल पक कर तैयार थी। इसी दौरान शुक्रवार सुबह संदिग्ध दशा में उनके खेत में आग लग गई। कुद ही देर में आग की लपटें आसमान को छूने लगी। आग की लपटों को देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सबमर्सिबल के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक दोनों भाइयों की डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गई। जानकारी मिलने के बाद दोनों किसान भाई बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस के साथ-साथ तहसील प्रशासन को दे दी है।





