बेकाबू ट्रैक्टर ने अप्पे में मारी टक्कर, चालक की मौत कई गंभीर
रिपोर्ट: शब्बर अली
पूरामुफ्ती थाना गेट पर शुक्रवार सुबह बेकाबू ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली ने अप्पे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आटो के बगल में खड़े दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। 
संदीपन घाट थाने के रसूलाबाद कोईलहा गांव निवासी कमलेश पासी (35) पुत्र रामलखन पासी ट्रैक्टर चालक था। वह कोईलहा स्थित एक ईंट भट्ठे का ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार सुबह वह ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादकर प्रयागराज की तरफ जा रहा था। पूरामुफ्ती थाना गेट के समीप बेकाबू होकर सड़क किनारे सवारी के इंतजार में खड़ी अप्पे में टक्कर मार दिया। इसके बाद वहीं समीप खड़े हटवा निवासी यूसुफ (12) पुत्र जाकिर और बिहका गांव निवासी इकरार अहमद (26) पुत्र इश्तेखार अहमद भी गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि ट्रैक्टर की सीट पर बैठे ही चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने एसआरएन रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।





