
रिपोर्ट: शब्बर अली
चायल तहसील इलाके के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में गुरुवार को हवन पूजन के साथ नए सत्र की शुरुआत हो गई। विधि विधान से कन्या पूजन व लंगूर सम्मान के साथ मां सरस्वती की पूजा भी की गई। अपनी कक्षा में प्रथम आए बच्चों को स्कूल बैग गिफ्ट दिया गया। इससे बच्चों में काफी उत्साह रहा।
उत्थान संस्था के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार और सचिव डा.केके तिवारी ने अपने संदेश में बच्चों और विद्यालय को शुभकामना देते हुए कहा कि आप सब अच्छा करके अपने स्कूल और देश का नाम रोशन करें। मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने भी बच्चों को नया सत्र शुरु होने की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व पंडित जी ने मंत्रोच्चार के साथ समस्त विघ्न बाधाओं को दूर करने वाले हवन-पूजन को कराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल, सोमनाथ पाण्डेय, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, सुधा पाण्डेय, आरपी ओझा, दीक्षा अग्रहरि, कुमार सौरभ, रिक्की यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, महेन्द्र कुशवाहा, दीपक दुबे, अतुल पाण्डेय, आशीष कुशवाहा, मनीषा, शशि, नीतू, बलदाऊ पाण्डेय, रवींद्र उपाध्याय, ब्रह्मदत्त शुक्ल आदि ने हवन किया। इनके अलावा फातिमा बीबी, सदफ शेख, हबीब कोशैन, तरन्नुम काजमी, सादाब, जैनब, साहिर कमाल आदि ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया।





