चायल में तमंचे के साथ युवक की फोटो वायरल
रिपोर्ट: शब्बर अली
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का फोटो तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक एक नहीं दो-दो तमंचा लेकर पोज दे रहा है। फोटो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पुलिस की फजीहत हो रही है। इस तरह की पहले भी फोटो वायरल हो चुकी है।
पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद इंटरनेट मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन शौक बनता जा रहा है। ताजा मामले में एक युवक का अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल हो रहा है। युवक पिपरी थाना इलाके के चायल चौकी अंतर्गत गिरिया खालसा गांव का बताया जा रहा है। वायरल फोटो में युवक के हाथ में एक नहीं दो-दो तमंचा दिखाई दे रहा है। दो तमंचों के साथ युवक का फोटो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले भी इसी युवक का अवैध असलहा के साथ फोटो वायरल हुआ था। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एक बार फिर युवक के हाथ में डबल तमंचा कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है।





