गांजा गांव में तीन दिन में ही सीसी रोड में पड़ी दरारें

गांजा गांव में तीन दिन में ही सीसी रोड में पड़ी दरारें

रिपोर्ट: शब्बर अली

लाखों रुपये के बजट से बनाए जा रहे सीसी रोड में पड़ी दरारें देखकर मोहल्ले वाले आक्रोशित हो। हंगामा करते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया। मोहल्ले वालों ने ठेकेदार पर निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया। घटिया सामाग्री का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने काम को बंद करा दिया।

भगवतपुर ब्लॉक के गांजा-चिल्ला मुख्य मार्ग पर 375 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार सुबह मोहल्ले के लोग एकजुट होकर ठेकेदार पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। आक्रोशित मोहल्ले वालों ने सड़क निर्माण रोक दिया और जांच कराने की मांग करने लगे। मोहल्ले वालों ने आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण पूरा होने से पहले ही उसमें मोटी मोटी दरारें पड़ने लगी हैं। ऐसे में इस पर जब ट्रैक्टर आदि वाहन चलेंगे तो यह उखड़ जाएगी। मोहल्ले वालों के हंगामा करने की जानकारी होने के बाद ठेकेदार अभिषेक पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी होने पर अधिशाषी अधिकारी ने जेई को मौके पर भेजकर गुणवत्ता की जांच कराने के बाद ही निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर संजय सिंह, जीतू सिंह, दीपेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, विक्की सिंह, अमन सिंह, सौरभ सिंह, पंकज सिंह, अंशु सिंह और आशीष सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More