
रिपोर्ट: शब्बर अली
पिपरी थाने के फतेहपुर सहावपुर गांव के समीप सोमवार शाम बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकप गड्ढे में जाकर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चालक को काफी चोटें आई। स्थानीय लोगों ने भागकर चालक को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
कोखराज थाने के भरवारी नगर पालिका निवासी संजय केशरवानी इलाके के दुकानों में किराने के सामान की सप्लाई करता है। सोमवार को वह पिकप वाहन से किराने का सामान लादकर कादिलपुर बाजार गया था। वहां सामान देने के बाद वह तिल्हापुर मोड़ जा रहा था। इसी दौरान फतेहपुर सहावपुर गांव के समीप बन रही फोरलेन पर सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकप गड़ढे में जाकर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चालक संजय केशरवानी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने भागकर उसे वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।






