रसोइया के सहारे चल रहा गंगसरी गांव का प्राथमिक विद्यालय 
रिपोर्ट: शब्बर अली
संसाधन केन्द्र मूरतगंज अंतर्गत गंगसरी प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अक्सर गायब रहते हैं। लगातार हो रही कार्यवाही के बावजूद सहायक अध्यापक विद्यालय से गायब रहकर रसोइयों के सहारे विद्यालय चला रहे हैं।
ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को जानकारी हुई कि विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक गायब है, और रसोइयां बच्चों को नियंत्रित कर रही हैं। बच्चों से बात करने पर उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक विद्यालय के समय से देरी से आते हैं और समय से पहले चले जाते है जो कि सोमवार को सत्र का पहला दिन था और विद्यालयों में किताबों का वितरण भी होना था। पर जब विद्यालय से सहायक अध्यापक गायब हो तो कैसे होगा किताबों का वितरण एवं नए बच्चों का पंजीकरण जो कि विषय है। इस सम्बन्ध में खंड शिक्षा अधिकारी नसरीन फारुकी ने बताया कि एक सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर है और एक सहायक अध्यापक विद्यालय में है। अगर वो विद्यालय में समय से नहीं रहते हैं तो जांच करा कर कार्यवाही की जायेगी।






