कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे गौरव पांडेय का भव्य स्वागत
रिपोर्ट: शब्बर अली
कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के नवनियुक्त अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे गौरव पाण्डेय का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से लादकर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। अध्यक्ष बनने के बाद गांव पहुंचे जिलाध्यक्ष ने अपने कुल देवी हिग्लाज देवी का पूजन करने के बाद अपनी माता जी का आशीर्वाद लिया।
कौशांबी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गौरव पांडेय की नियुक्ति से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई है। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में अधिक-से-अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। कौशांबी में अब कांग्रेस पार्टी नई ऊर्जा के साथ खड़ी होगी। उन्होंने इस निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का स्वागत व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौरव पांडेय को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर है। इनके नेतृत्व में पार्टी का समुचित विस्तार और पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कौशांबी जिले में कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए उन्होंने सारे पार्टीजनों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। गौरव पांडेय ने कहा कि पार्टी जनता की आवाज बनें ताकि आगामी चुनावों में जनता का साथ पार्टी को मिले। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, सम्मू जाफरी, पूर्व कांग्रेस छात्र संगठन अध्यक्ष उदय यादव, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी, मोहम्मद आरिज, एनएसयूआई अध्यक्ष अमित द्विवेदी, अब्बन, सचिन पाण्डेय, निक्की पाण्डेय, ज्ञान देव, प्रवीण पाण्डेय, मोहम्मद आरिज, राकेश पाल, गुलजारी लाल केशरवानी, नंदलाल केसरवानी, रिंकू पासी, बड़का रैदास, मक्खन यादव, मंजीत यादव, ननका यादव, हर्ष पाण्डेय, अंशुल तिवारी, विक्की तिवारी, सुमित सरोज, अंकित राज, ननका पासी, मृदुल यादव, हरीश सोनी, रतन वर्मा और देशराज राजपूत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






