कौशाम्बी
*तेज रफ्तार सीमेंट कंटेनर का कहर,किशोर को रौंदा,दर्दनाक मौत*
*आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम,प्रशासन के आश्वासन पर माने परिजन*
कड़ा धाम कोतवाली के देवीगंज कस्बे में रफ्तार के कहर ने किशोर की जान ले ली किशोर को सीमेंट वाहन ने टक्कर मार दिया ।
घटनाक्रम के मुताबिक शंभू सोनकर देवी गंज में फल का ठेला लगाकर 4 बेटियों और 2 बेटों का लालन पालन करते हैं आज शुक्रवार उनका बड़ा बेटा दीपांशु सोनकर उम्र 12 वर्ष घर से खाना लाकर पिता शंभू को देने आया था देवीगंज कस्बे मार्ग पर तेज रफ्तार सीमेंट वाहन की चपेट में आ गया जिससे किशोर गंभीर घायल हो गया सूचना पर परिजन और पुलिस गंभीर घायल किशोर को जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजा जहां उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई मौत की ज्योंहि सूचना कस्बे पहुंचे परिजन और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया आक्रोशित परिजनों ने मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जाम की सूचना पर एसडीएम सिराथू भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को किसी तरह राजी कर जाम खुलवाया है इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा है सीमेंट वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है खबर लिखे जाने तक ड्राइवर फरार बताया जाता है।पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर शव कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।






