तहसीलदार को हटाने की मांग पर अड़े किसान, तहसील परिसर में दिया धरना

कौशाम्बी

किसानों से अभद्रता करने के मामले में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शुक्रवार को किसान तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर परिसर में धरना पर बैठ गए। शाम को उन्होंने तहसीलदार को हटाने से संबंधित एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सौरभ सिंह को सौंपा। एक सप्ताह में स्थानांतरण न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर जब भी तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम के पास जाते हैं, वह उनकी समस्या का निस्तारण नहीं करते। आरोप लगाया कि कार्यालय में पान मसाला खाकर अपने चहेतों के साथ बैठ गपशप करते रहते हैं। फरियादी कार्यालय के बाहर चार-चार घंटा इंतजार कर घर वापस लौट जाते हैं। किसानों के साथ अभद्रता करते हैं। उनके इस व्यवहार से नाराज संगठन के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। शुक्रवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए। उन्होंने मांग किया कि अगर तहसीलदार का स्थानांतरण एक सप्ताह के अंदर चायल से नहीं किया जाता है तो संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। शाम को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन उनकी गैरमौजूदगी में नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा को सौंपा। इस मौके पर नन्हे तिवारी, राम प्रकाश पाठक, नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मूलचंद्र, रमादेवी शुक्ला, मंजू देवी, सुभाष कुमार, रमेश कुमार, दिल कुमार, शरद मिश्रा और फुर्ती लाल आदि किसान मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More