पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिरसा के छात्रों ने किया हंगामा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

करारी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिरसा के छात्रों ने

शुक्रवार सुबह से हंगामा शुरू कर दिया है। करीब 350 छात्रों ने कॉलेज का मुख्य ग्रेड बंद कर टीचरों को बाहर निकाल दिया है। आरोप है कि कॉलेज में शिक्षा, सफाई एवं खान-पान की व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। जिसकी शिकायत करने पर कॉलेज के प्रिंसिपल व टीचर शिकायत करने वाले बच्चों को जेल भेजने की धमकी देते हैं। कॉलेज में हंगामा की सूचना पर थाना पुलिस एवं एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं। वह बातचीत के जरिए बच्चों से समस्या का हल निकालने की कोशिश में लगे हैं।

मंझनपुर तहसील के करारी कस्बे से 5 किलोमीटर दूर सेसा गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय स्थित है। विद्यालय में 360 बच्चे कक्षा 6 से लेकर 12 तक की शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय पूरी तरीके से आवासीय है यहां पर गरीब असहाय एवं मेधावी छात्रों को आवश्यक कर सरकार बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराती है। विद्यालय को सुचारू रूप से चलने के लिए अध्यापक प्रिंसिपल समेत मैच की व्यवस्था की गई है जिसका सुपरविजन समाज कल्याण विभाग के अफसर को दिया गया है।

शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे तक विद्यालय में अध्यापक नही पहुंचे। इस बात से नाराज होकर छात्र कॉलेज में अपनी कक्षाओं से बाहर निकल आए मुख्य गेट पर ताला लगाकर टीचरों एवं कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया नारेबाजी कर कॉलेज की व्यवस्था सुधार करने की मांग उठाई गई। 6a के छात्र सुमित कुमार का आरोप है कि कॉलेज कैंपस में सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है जिसके चलते बच्चे काफी बीमार हो रहे हैं जब तक छात्र गंभीर नहीं हो जाता कॉलेज में डॉक्टर नहीं बुलाया जाता।

कक्षा 7 के छात्र राज ने बताया, कॉलेज में अध्यापक समय से अपनी क्लास नहीं लेते हैं ज्यादातर समय उनकी कक्षाएं खाली रहती हैं जिससे पढ़ाई में बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ता है इसके अलावा कॉलेज के मेस में खाना भी उन्हें साफ सुथरा व मेनू के हिसाब से नहीं दिया जाता।

सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले बच्चों को प्रिंसिपल व टीचर के द्वारा जेल भेजने की धमकी दी जाती है जिसके चलते उन्हें भय पूर्ण माहौल में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है।

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना करारी पुलिस मौके पर पहुंची है। बच्चों के समझाने की कोशिश नाकाम होने पर बच्चो से बात करने एसडीएम मंझनपुर कालेज पहुंच गए है। बच्चो की समस्या के तत्काल निस्तारण के लिए एसडीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को मौके पर तलब कर निस्तारण की बात कही है। खबर लिखे जाने तक छात्र व प्रशासन के बीच बात चीत का दौर जारी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें