रेलवे दीवाल उठाकर गाँव का रास्ता कर रही बंद,ग्रामीणों ने JCB के आगे खड़े होकर किया प्रदर्शन,जबरन रोका काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

रेलवे दीवाल उठाकर गाँव का रास्ता कर रही बंद,ग्रामीणों ने JCB के आगे खड़े होकर किया प्रदर्शन,जबरन रोका काम,

कौशाम्बी जिले में रेलवे विभाग इन दिनों अपनी रेल पटरियों को सुरक्षित रखने के लिए पटरियों के दोनों तरफ दीवाल उठा रहा है। यह दीवाल रेलवे विभाग ‌पटरियों पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठा रहा है,जिससे रेलवे लाइन पर कोई मवेशी व अन्य जानवर न जाये,जिससे बड़ा ट्रेन हादसा हो।

दीवाल उठाने का यह काम कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र में बीते कई महीनों से चल रहा है। गुरूवार को दीवाल उठा रही दिल्ली की एस.एन.पी इन्फ्राटेक कम्पनी के कर्मचारी जब नगर पालिका परिषद भरवारी से सटे गाँव चमंधा पहुंचे और जेसीबी लगाकर लोगों के खेतों में खुदाई चालू कराई तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।

ग्रामीण दिनेश पांडे, राम बाबू सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कम्पनी के जिम्मेदार गलत तरीके से नाप कर खेतों की खड़ी फसल चौपट कर रहे है। साथ ही कहीं कम नाप व कहीं ज्यादा नाप कर खेतों की खुदाई कर रहे है। इसके अलावा कम्पनी के कर्मचारी कम नाप करने के लिए लोगों से दस-दस हजार रुपये की मांग भी कर रहे है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है‌ कि यदि रेलवे के कर्मचारी चमंधा गाँव के दोनों तरफ दीवारें उठा देंगे तो लोग अपनी खेती किसानी कैसे करेंगे,क्योंकि चमंधा गाँव के ज्यादातर लोगों की खेती रेलवे लाइन के उस पार है और वह निवासी रेलवे लाइन के इस पार निवास करते है, ऐसे में रेलवे द्वारा दीवारे उठ जाने के बाद लोगों को अपने खेतों तक जाने में तीन से चार किलोमीटर की दूरी तय करने पड़ेगी।

इन बातों को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया और महिलाओं ने जेसीबी के आगे खड़ी होकर काम रूकवा दिया। ग्रामीणों का हंगामा देखकर कम्पनी ने सुपर वाइजर संजय मिश्रा ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए काम रूकवा दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें