कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी में 12वीं के छात्र- छात्राओं के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी में 12वीं के छात्र- छात्राओं के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

 

भरवारी स्थित कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में उत्साह से परिपूर्ण वातावरण में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह एक अनोखा और यादगार समारोह था जिसमें सीनियर्स को उनके जूनियर्स ने फेयरवेल दिया
11वीं के छात्र एवं छात्राएं अद्वितीय उत्साह और उम्मीद के साथ अपने सीनियर्स के लिए यह अवसर ख़ास बनाने के लिए प्रयत्नशील रहे। समारोह में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड ऋषभ पवार को दिया गया , मिस्टर केपीएस का अवार्ड आयुष्मान और मिस केपीएस का अवार्ड कीर्ति जैन को प्रदान किया गया। इसके अलावा, समारोह में मिस्टर और मिस साइंस का अवार्ड शिवांशु जैसवारा और श्रेष्ठी केसरवानी को सम्मानित किया गया। मिस्टर और मिस कॉमर्स का अवार्ड निशि रंजन और अंशिका केसरवानी को दिया गया।
समारोह में मिस्टर और मिस ह्यूमैनिटीज का अवार्ड अजीत सिंह और प्रियांशी गौतम को दिया गया। यह समारोह छात्रों के बीच अद्वितीय बंधन को मजबूत करता है और उन्हें उनके भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करता है कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधायक चायल माननीय संजय कुमार गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी देश का भविष्य हैं भविष्य की डोर आपके हाथ में है कठिन परिश्रम और लगन से आप लोग अपने कार्य को करते जाइए आप सफलता की ऊंची चोटी पर पहुंच जाएंगे सफलता केवल कठिन परिश्रम से ही प्राप्त होती है और कठिन परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है देश का भविष्य तभी उज्जवल हो सकता है जब देश के नौनिहाल कठिन परिश्रम और लगन के साथ अपने कर्तव्य पथ की ओर बढ़ते रहें आप सभी को मेरा केवल एक संदेश है की बच्चों कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार जी ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही किसी भी परिवार, समाज ,प्रदेश ,राष्ट्र की समृद्धि संभव है इसलिए बच्चों आप सभी कठिन परिश्रम करें सफलता प्राप्त करें और अपने विद्यालय का, अपने परिवार का, समाज का नाम रोशन करें और विकसित राष्ट्र की संकल्पना को साकार करें.. इस समारोह में सौरभ सिंह मधुबन पटेल विकास पांडे शशांक श्रीवास्तव अशरफ अली दीपक खरवार नारायण तिवारी विकास मनी वीर प्रताप आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे….

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें