भाजपा के पूर्व विधायक के भाई के घर धमाका विस्फोट व आग लगने से घर का लिंटर दीवार व घरेलू समान छतिग्रस्त

कौशांबी

भाजपा के पूर्व विधायक के भाई के घर धमाका विस्फोट व आग लगने से घर का लिंटर दीवार व घरेलू समान छतिग्रस्त

पुलिस व दमकल की गड़िया मौके पर पहुची,धमाके व आग लगने के कारणो की पड़ताल जारी

नगर पंचायत सिराथू कस्बा स्थित एक घर मे तेज धमाके के बाद आग लग गई। विस्फोट व आग लगने से घर की छत का कंक्रीट दीवार एवं घरेलू सामान बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। जिसके चलते जनहानि की जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर सैनी थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा कर जांच शुरू कर दी है। सिराथू सर्किल अफसर के मुताबिक घटना के कारणो की तहक़ीक़ात कराई जा रही है। अभी स्पष्ट रूप से धमाके व आग लगने के कारण को नहीं बताया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि सिराथू कस्बे के जिस मकान मे तेज विस्फोट के बाद आग लगी है। उसमे भाजपा के पूर्व विधायक सिराथू शीतला पटेल ने भाई मुन्ना पटेल का परिवार रहता था। जो हादसे के वख्त किसी अन्यत्र जगह पर गए हुये थे। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुचे है। घर मकान की हालत देख वह सकते मे है। मुन्ना के मुताबिक यह घटना क्यो कैसे हुई उन्हे इसके बारे मे कुछ नहीं मालूम है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More