आबकारी विभाग कि ताबड़तोड़ छापेमारी में 100 किलो0 लहन वा 20 लीटर शराब बरामद

कौशांबी–

उप आबकारी आयुक्त प्रयागराज वा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश के अनुपालन में प्रवतर्न टीम प्रयागराज एवं आबकारी निरीक्षक साहब सिंह पाल क्षेत्र चायल द्वारा अपने समस्त स्टाफ के साथ संदीपन घाट थाना के मूरत गंज के सैता वा परशुरामपुर में दबिश दी गई, दबिश टीम को देख कर कच्ची शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई। दबिश के दौरान सौ किलो लहन को नष्ट किया गया साथ ही बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की गई ।रामभवन पुत्र दूजे पासी निवासी सैता ,वह अमरनाथ पुत्र राम सुरेमन के खिलाफ आबकारी की धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया। समस्त टीम में शामिल रहे आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन प्रशांत कुमार, आबकारी निरीक्षक साहब सिंह पाल,प्र,आ,सि सतीश मौर्य, मिथलेश केशरी ,प्रवर्तन प्रयागराज, व प्रधान आबकारी सिपाही अश्वनी कुमार, आबकारी सिपाही आजित यादव,राम भजन ,महिला कांस्टेबल नीलम सिंह आदि उपस्थित रहे।साथ ही आबकारी इंस्पेक्टर साहब सिंह पाल ने बताया कि आगे भी इसी तरीके कार्यवाही होती रहेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More