स्वयं सहायता समूह को आयुष्मान भारत मे शामिल किये जाने की सांसद ने की मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

स्वयं सहायता समूह को आयुष्मान भारत मे शामिल किये जाने की सांसद ने की मांग

1- देश की सबसे बडी पंचायत मे उठाया गया मुद्दा।
2- दिव्यांगजन व किन्नर समाज को भी मिले आयुष्मान भारत योजना का लाभ।
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने गुरूवार को संसद के बजट सत्र में शून्य काल के अन्र्तगत लोकसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुये कहा कि जिस प्रकार देश के आम बजट 2024 मे देश की लाखों आंगनबाड़ी व आशा बहुओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिये जाने का प्रावधान किया गया है उसके लिये सरकार की जितनी प्रशंसा की जाये कम हैै। सांसद विनोद सोनकर ने सदन मे सरकार को सुझाव देते हुये यह मांग की, कि दिव्यांगजन स्वयं सहायता समूह व किन्नर समाज को आयुष्मान भारत योजना से भी जोड़ा जाना चाहिये। जैसे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलायंे व पुरूष देश व प्रदेश मे छोटे-छोटे कुटीर उद्योग व लघु उद्योग व एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से देश को लगातार समृ़िद्ध की ओर ले जाने का प्रयास कर रहें है वही पर दिव्यांगजन व किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिये जैसे अनेक योजनायंे सरकार द्वारा संचालित की जा रही हंैै ठीक उसी प्रकार दिव्यांगजन व किन्नर समाज व स्वयं सहायता समूह को आयुष्मान भारत योजना से जोडे़ जाने की जरूरत है। सांसद विनोद सोनकर ने सदन मे सरकार से मांग की कि स्वयं सहायता समूह, दिव्यांगजन व किन्नर समाज को आयुष्मान भारत योजना मे शामिल किया जाये।
उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय दी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें