कौशांबी
भाजपा के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद के भाई के घर विस्फोट का मामला:विस्फोट से छतिग्रस्त मकान में विस्फोटक रखे होने के मिले सबूत,फॉरेंसिक टीम सहित पुलिस के बड़े अफसरों किया मौका मुआयना
कौशांबी। भाजपा के सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल उर्फ पप्पू पटेल के बड़े भाई चंद्रिका पटेल उर्फ मुन्ना के घर में विस्फोट सामान्य शार्ट सर्किट से नहीं बल्कि घर में रखे विस्फोटक के चलते हुए था। इस बात के संकेत पुलिस की फारेंसिक टीम की जांच में सामने आया है। प्राइमरी रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अफसरों ने घटना स्थल का देर रात जायजा लिया है। विस्फोटक किस प्रकार व कितना प्रभाव शाली था। इसके बारे में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहे है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक प्रकरण की जांच पूरी होने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
भाजपा के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद के बड़े भाई के घर विस्फोट की कड़ियां खोले उसके पहले आपको दैनिक भास्कर फ्लैक्स बैक में लेकर चलता है….
वाकया नवंबर माह का है जब मनौरी के भाजपा नेता शंभू केसरवानी के बेटे की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से दहल उठी। आस पास के घर उड़ गए। भीषण अग्नि कांड में करोड़ों रुपए का नुकसान सामने आया। इस घटना में पुलिस अधिकारी पहले सिलेंडर ब्लास्ट बता कर मामले में लीपापोती कर रहे थे। बाद भी विस्फोटक के खुलासे कर बाद जांच के आदेश देने पड़े। हालाकि राजनैतिक दबाव में आज भी भाजपा नेता के फैक्ट्री में विस्फोटक मामले में विस्फोटक कर क्षमता एवम प्रभाव का खुलासा अफसर नहीं कर सके। पेंडुलम की रफ्तार से चल रही जांच के बीच ही दूसरे विस्फोट की घटना ने पुलिस की नीद उदा दी है।
इस बार वाकया सिराथू कब्जे में डिप्टी सीएम
केशव मौर्या के पैतृक आवास से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित पूर्व विधायक शीतला पटेल के बड़े भाई चंद्रिका पटेल के घर हुआ है। विस्फोट इतना प्रभाव शाली था कि घर की छत की कंकरीट दीवार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई।
वारदात के दौरान बताया गया कि परिवार घर पर नहीं था। पुलिस व फायर कर्मियो ने प्राइमरी जांच में घटना को शार्ट सर्किट से होना बताया, लेकिन आसपास के लोगो को चर्चा व लोकल इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम भेज जांच कराई। जांच में विस्फोटक पदार्थ के होने के संकेत मिले। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पूर्व विधायक के विस्फोटक रखा हुआ था। विस्फोटक रखने का मकसद क्या था। इस संबंध में परिवार से पूंछ ताछ कराई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पार्टी की किसी मीटिंग के सिलसिले में जनपद से बाहर है। पुलिस मामले की तहकीकात एवम राजनैतिक प्रभाव को ध्यान में रखकर अपने कदम फूक फूक कर रख रही है।
भाजपा नेता चंद्रिका पटेल के घर पर देर रात एएसपी सीओ थानेदार सहित फॉरेंसिक टीम के सदस्य तीसरी बार जांच के लिए पहुंचे। अफसर लगातार घटना स्थल से विस्फोट के सच को बाहर लाने की कोशिश में जुटे है।
पुलिस अफसर लगातार जांच की बात कह कर मामले में अपना आधिकारिक बयान देने से बच रहे है।








