कौशांबी
खेत गई किशोरी से दुष्कर्म:पीड़ित के चीखने पर पड़ोसियों आए तो आरोपी मौके से भागा,थाना पुलिस शिकायत के बाद कर रही जांच
मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म हुआ है। पीड़ित सुबह खेत की तरफ गई थी। आरोप है खेत में अकेले देख आरोपी युवक ने मुंह दबा कर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के चीखने की आवाज़ सुनकर पड़ोसियों बचाने पहुंचे। जिन्हे देख आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही को मांग की है।
मंझनपुर के एक गांव में रहने वाले परिवार में 4 भाई व 3 बहन है। परिवार की सबसे छोटी बेटी सोमवार की सुबह खेत गई थी। जहां पीड़ित को अकेला देख कर गाव के युवक शाह आलम ने उसे पकड़ लिया। आरोप है युवक ने पीड़ित का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के चंगुल से आजाद होते ही पीड़ित ने चीख कर मदद की गुहार लगाई। पीड़ित की चीख सुनकर पड़ोसी ग्रामीणों मदद को आए तो आरोपी मौके से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पीड़ित ने अपने परिवार से घटना की जानकारी दी। पीड़ित अपने परिजनों संग मंझनपुर थाना पुलिस से इन्साफ की गुहार लगाने पहुची। थाना पुलिस ने प्रकरण की तहरीर लेकर आरोपी पक्ष को धर पकड़ की कार्यवाही शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया, पीड़ित पक्ष की तहरीर पुलिस को प्राप्त हुआ है। जांच के उपरांत व पीड़ित की डाक्टरी जांच रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।





