सिपाही अविनाश दुबे का कातिल बकरा चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

सिपाही

अविनाश दुबे का कातिल बकरा चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

यूपी के कौशांबी में 29 जनवरी की भोर बोलोरो से टक्कर मार कर सिपाही अवनीश दुबे को मौत के घाट उतारने वाले बकरा चोर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। यह सफलता एसओजी और सरायअकिल पुलिस की संयुक्त टीम को मिली है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाश से के बीच फायरिंग हुई। आत्म रक्षा में पुलिस ने भी बदमाश पर फायर कर दिया। आरोपी बदमाश प्रयागराज के शंकरगढ़ निवासी राजेश केसरवानी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आई। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। आरोपी बदमाश के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल एवं मैगजीन बरामद हुई है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का दावा है कि जल्द ही आरोपी बदमाश के अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ मउ चित्रकूट में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हुई है। जिस बोलेरो से सिपाही को टक्कर मारा गया था, उसके बारे में बदमाश ने बता दिया है। जल्द ही पुलिस टीम घटना में शामिल बोलेरो को भी बरामद करेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें