कौशांबी मे आज पहुचेगी श्रीराम चरण पादुका यात्रा:17 पड़ाव मे 4 स्थल पर यात्रा का होगा भव्य स्वागत।

कौशांबी मे आज पहुचेगी श्रीराम चरण पादुका यात्रा:17 पड़ाव मे 4 स्थल पर यात्रा का होगा भव्य स्वागत।

प्रेम समर्पण एवं कर्तव्य परायणता की कलाकार प्रस्तुत करेगे झाकी, सुरक्षा के लिए 36 मजिस्ट्रेट व पुलिस यात्रा स्थल कर तैनात 

कौशांबी/मो0 यासीन

चित्रकूट के भरतकूप से शुरू हुई श्री राम चरण पादुका यात्रा मंगलवार को कौशांबी जनपद की सीमा महेवाघाट में प्रवेश करेगी। यात्रा का स्वागत महेवाघाट पुल स्थित रत्नावली (गोस्वामी तुलसीदास की पत्नी) मंदिर में किया जाएगा। यात्रा के मद्देनजर 17 स्थल पर पड़ाव बनाए गए है। जिनमे 4 प्रमुख स्थानो पर यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। यात्रा मे कोई व्यवधान न आए इसके लिए प्रशासन ने 36 मजिस्ट्रेट के साथ भाई पुलिस बल तैनात किया है। चित्रकूट हाईवे के यातायात को यात्रा के गुजरने के समय तक पूर्णता रोका गया है।


श्री राम चरण पादुका यात्रा मंगलवार की सुबह 11 बजे जनपद कौशांबी की सीमा (महेवाघाट, रत्नावली मंदिर) में प्रवेश करेगी। यात्रा का स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ विश्राम करेगे। इसके बाद श्री राम चरण पादुका यात्रा जनपद के बैरागीपुर, टिकरा, हिनौता, अजरौली चौराहा, कुमियावा, सरसवॉ, भरसवा मोड, टेवा, ओसा चौराहा, समदा चौराहा, नियामतपुर चौराहा, तेलईया टीकुर, मूरतगंज, इमामगंज, काजीपुर, कोइलहा होते हुए प्रयागराज जनपद की सीमा पूरामुफ्ती में प्रवेश करेगी।
श्री राम चरण पादुका यात्रा का स्वागत यमुना पुल, हिनौता, कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा तथा सकाड़ा चौराहा निर्धारित किया गया है। इन स्थल के अलावा यात्रा के मार्ग मे आम नागरिक पुष्प वर्षा कर अभिवादन करेगे। यात्रा मे भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्श, प्रेम, करुणा, समर्पण एवं कर्तव्य परायणता से जुड़े अभिनय को नाट्य प्रस्तुति के जरिये कलाकार करेगे।

जनपद मे यात्रा जिन रास्तो से होकर गुज़रेगी उन स्थलो पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। रास्ते मे पढ़ने वाले होटल एवं विश्राम स्थलो पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टुकड़ी को विशेष रूप से तैनात किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ विश्राम को यात्रा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर जिला अधिकारी डॉ विश्राम के साथ मुख्य विकास अधिकारी डॉ रवि किशोर त्रिवेदी एवं 36 जिला स्तरीय अधिकारियों को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More