रास्ता भटक कर दूसरे रूट पर आ गई तेज रफ्तार ट्रेन के अचानक रुकने से हड़कंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

कौशाम्बी जिले के भरवारी रेलवे क्रासिंग पर अचानक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने से यात्रियों हड़कंप मच गया,ट्रेन के क्रासिंग पर रुकने से रास्ता भी अवरुद्ध हो गया,लोग समझ नही पाए कि ट्रेन आखिर रुकी क्यों,बहरहाल लगभग 15 मिनट बाद नई दिल्ली से मालदा जाने वाली 13484 फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन भरवारी से रवाना हो गई तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। वही बताया जा रहा है कि नई दिल्ली से मालदा जाने वाली 13484 फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन को कानपुर से उन्नाव,लखनऊ होते हुए अयोध्या की तरफ जाना था लेकिन रूट डायवर्ट होने के चलते यह ट्रेन कानपुर से प्रयागराज रूट पर आ गई और भरवारी रेलवे क्रासिंग पर अचानक रुक गई।

ट्रेन के दूसरे रूट पर आ जाने से यात्री काफी परेशान दिखे और क्रासिंग पर ही उतरकर रास्ता पूछने लगे,यात्री बता रहे थे कि यह ट्रेन किसी दूसरे रूट पर आ गई है, किसी को सुल्तानपुर तो किसी को अयोध्या की तरफ जाना था,कोई तो लखनऊ जा रहा था और दूसरे रूट पर भटक रहा है।जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और रेल यात्री रेलवे विभाग को कोसते दिखे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें