कड़ा में होने वाले हिंदू–मुस्लिम एकता के प्रतीक उर्स मेले में लाखों की उमड़ी भीड़

कौशाम्बी/मो0 यासीन

कौशाम्बी जिले का ऐतिहासिक स्थल कड़ा धाम में इस बार 729वां उर्स मेला आयोजित किया जा रहा है मेले में देश के विभिन्न कोनो से लाखों श्रद्धालू आए हुए हैं। यह मेला हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है ख्वाजा कड़क शाह की मजार में आए हुए दर्शनार्थियों को गंगाजल से बने शरबत का प्रसाद वितरित किया जाता है दरगाह के मुतवल्ली वली अशरफ ने बताया की ख्वाजा साहब अपने भक्तों के दुख और पीड़ा को दूर करने के लिए गंगाजल को औषधि के रूप में देते थे जिसे पीने से रोगियों को चमत्कारिक लाभ मिलता था मेले में विभिन्न प्रकार के आसमानी झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं साथ ही साथ मैजिक शो सर्कस आदि भी मेले के आकर्षण को बढ़ा रहे हैं मेले में महिलाओं के लिए मीना बाजार एवं स्वादिष्ट व्यंजन की दुकाने भी लगी हैं दूर दराज से आए हुए लोग बाबा खड़क शाह की मजार पर माथा टेकते तथा चद्दर चढ़ाते हैं जिससे उनकी हमेशा मुंह मांगी मुरादें पूरी होती हैं इस ऐतिहासिक मेले में लाखों की संख्या में लोग देश के विभिन्न कोने से आते हैं और मेले का लुफ्त उठाते हुए बाबा खड़क शाह की मजार में इबादत करते हैं। मेले में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निशुल्क शौचालय एवं एक बृहद लंगर का आयोजन भी किया जा रहा है दरगाह के मुतवल्ली वली अशरफ ने बताया की वैसे तो मेला 12 तारीख से लेकर 19 तारीख तक है पर मुख्य रूप से यहां पर तीन दिन ही मेला लगा पता है जिसमें दूर–दराज से लोग आते हैं और मेले का लुफ्त उठाने के साथ-साथ ख्वाजा साहब का आशीर्वाद भी लेते हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More