नि: शुल्क डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

कौशाम्बी/मो0 यासीन


विकास खंड चायल के चलौली स्थित दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से रविवार को निशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान संघ के अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब के सचिव ने फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब चायल के सचिव शब्बर अली ने निशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इलाके के दिव्यांगजन, गरीब असहाय, अनाथ, छात्राओं और महिलाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी को खोला गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए युवा पीढ़ी अग्रसर है। उसी के तहत डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं को एक नई दिशा देने में मुख्य भूमिका निभाएगी। अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए अच्छी किताबों के साथ इंटरनेट की सुविधाएं भी मिलने लगेंगी। संस्था के संस्थापक और प्रधान संघ के अध्यक्ष मैदान सिंह पटेल ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी में बैठने और उपकरण रखने की सुविधा, निशुल्क वाई-फाई इंटरनेट, शुद्ध पानी के साथ-साथ हिन्दी और अंग्रेजी न्यूज पेपर की निशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर प्रेस क्लब के मीडिया प्रभारी त्रिभुवन लाल, वीरेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, मुकुल सिंह, शिव सिंह, शिवराज यादव, लवकुश यादव, राकेश दिवाकर, राकेश यादव, त्रिभुवन लाल, शनि वर्मा, पवन मिश्रा, सचिन दिवाकर, आलोक यादव, अमन केशरवानी और बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
*सभी सुविधाओं का रखा गया है ध्यान*
इस लाइब्रेरी का उद्घाटन प्रधान संघ के अध्यक्ष और संस्था के संस्थापक मैदान सिंह पटेल ने कहा कि लाइब्रेरी को शुरू करना उनका सपना था। उनकी हमेशा से यह इच्छा थी कि जिले में एक ऐसी लाइब्रेरी शुरू की जाए, जहां पर सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं सुविधायुक्त पढ़ाई कर सकें और यह लाइब्रेरी अब चायल में जनता को समर्पित कर दी गई है। इस लाइब्रेरी के प्रत्येक कमरे में छोटी से छोटी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

*सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं*

लाइब्रेरी को बहुत ही खूबसूरत बनाया गया है तथा सुरक्षा को देखते हुए इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इंटरनेट की सुविधा भी दी गई है। छात्र यहां फ्री इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे। जिससे उनको ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को काफी सहायता मिलेगी। संस्था के इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने उनका आभार जताया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More