पंजाब नेशनल बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से हड़कंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

पंजाब नेशनल बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से हड़कंप, इमरजेंसी अलार्म की सूचना पर पहुंची पुलिस,बैंक मैनेजर ने आकर बंद किया अलार्म

कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में देर रात अचानक इमरजेंसी अलार्म बजने लगा,बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से हड़कंप मच गया,अलार्म बजने की सूचना पर लोगो की भीड़ लग गई,लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के आस पास जांच की,लगभग एक घंटे बाद बैंक मैनेजर पहुंचे और बैंक को खोलकर चेक किया और इमरजेंसी अलार्म को बंद किया।वही पुलिस ने भी बैंक के अंदर जाकर जांच की।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है जहा पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है,देर रात लगभग 10 बजे अचानक बैंक के अंदर लगा इमरजेंसी अलार्म बजने लगा,बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से हड़कंप मच गया,बैंक का अलार्म बजते देख लोगो की भीड़ जमा हो गई,लोगो ने इसकी सूचना बैंक मैनेजर और भरवारी चौकी पुलिस को दी,सूचना पर भरवारी चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह अपने सिपाहियो के साथ पहुंचे और बैंक के आस पास जांच भी की।लगभग एक घंटे बाद बैंक मैनेजर शैलेंद्र बैंक पहुंचे और बैंक को खोलकर उसका इमरजेंसी अलार्म बंद किया और पुलिस के साथ बैंक के अंदर कमरे और सेफ की जांच की,लेकिन जांच में सब कुछ सही पाया गया और सभी ने राहत की सांस ली।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें