कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी में आयोजित हुआ शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी में आयोजित हुआ शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी…..

भरवारी स्थित कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें छात्र एवं छात्राओं के अभिभावकों ने अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम को देखने के लिए बड़ी संख्या में केपीएस प्रांगण में एकत्रित हुए साथ ही साथ छात्रों की संख्या भी बहुतायत में थी संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा में पुष्प अर्पित करके शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी प्रारंभ किया बच्चों के अंदर गजब उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा था साथ ही साथ बच्चों के परीक्षा परिणाम को देखकर के अभिभावकों के चेहरे भी खिले हुए थे अभिभावक बच्चों के परिणाम को देखकर के काफी खुश दिखे अभिभावकों ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता जी ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा और चिकित्सा में किसी भी प्रकार की लापरवाही समाज के लिए घातक हो सकती है गुप्ता ने कहा कि स्कूल चार स्तंभ से विभूषित होता है पहले स्तंभ मैनेजमेंट,दूसरा स्तंभ शिक्षक ,तीसरा स्तंभ अभिभावक एवं चौथा स्तंभ विद्यार्थी होता है. शिक्षा प्राप्त करना हर विद्यार्थी का अधिकार होता है किसी को शिक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता मैं प्रयास करूंगा कि कोई भी विद्यार्थी हमारे समाज का शिक्षा से वंचित न रह जाए … संस्थान की प्रिंसिपल श्रीमती सीमा पवार जी ने कहा कि शिक्षा समाज की मुख्य कड़ी होती है और इसमें अभिभावक और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इस मौके पर संस्थान के कोऑर्डिनेटर  नारायण तिवारी , एग्जामिनेशन इंचार्ज दीपक खरवार, मधुबन पटेल , किडजी प्रिंसिपल नेहा गुप्ता , संस्कृति त्रिपाठी , सौरभ सिंह ,शशांक श्रीवास्तव, वीर प्रताप सिंह  ,विकास पांडे , विकास मनी ,अशरफ अली , आदि समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे…..

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें