जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी जेल में किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री की 121वीं जयंती मनाई गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिज़वी ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों सहित संगठन के कार्यकर्ता व किसान शामिल हुए।कौशाम्बी के नगर पंचायत करारी में हुई इस श्रद्धाजंलि सभा में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी ने अपने जीवन काल में हमेशा किसानों के हित के लिए संघर्ष किया।और किसानों की समस्याओं को निस्तारित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है।पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह हमारे आदर्श हैं और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रीय लोक दल किसानों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।सभा में बोलते हुए प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिज़वी ने बताया कि 23 से 31 दिसम्बर तक पूरे एक सप्ताह चलो गांव की ओर अभियान के तहत गांव गांव जाकर किसानों की समस्या सुनी जाएगी और जिला प्रशासन से किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान सभा को तमाम वक्ताओं ने सम्भोधित किया।इस सभा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिज़वी व जिलाध्यक्ष नजमुल हसन के अलावा सिद्ध लाल पासी,अब्दुल कवि,बासुदेव यादव,मोo असलम भीटी,काशी प्रसाद कुशवाहा,फहीम खान,अख्तरअली,प्रकाश गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें