जिले में कागजो पर बेचा जा रहा धान एडीएम को दिया गया ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिले में फर्जी तरीके से महज कागजों में धान की खरीद को लेकर शनिवार को अखंड भारत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लोगों ने जिला मुख्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सांसद कपिल मुनी करवरिया का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके नाम से धान बिक्री हुई है। जबकि वह जेल में निरूद्ध हैं यह महज एक बानगी है। इस तरह के हजारों लोगों के फर्जी नाम और आधार को लगाकर धान खरीद की गई है। कार्यक्रम की अगवाई वेद प्रकाश पांडे सत्यार्थी ने किया।

इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीद के नाम पर हजारन करोड़ का घोटाला किया गया है। पिछले तीन वर्षों से इस बाबत लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इस पर नकेल नहीं लग सकी है। चालू वित्तीय वर्ष में पूर्व सांसद रहे कपिल मुनि करवरिया के नाम से धान की खरीद की गई है और अंगूठा लगाकर उनके नाम का पैसा निकाला गया है जबकि वह जेल में निरूद्ध है। ऐसे हजारों लाखों किसान जिनके नाम से फर्जी तरीके से खरीद की गई है जब वास्तविकता यह है कि उनकी खरीद महज कागजों पर कर ली गई है घोटाले को अंजाम दिया गया है। विभाग के लिए राशन माफिया सीधे बाजार से चावल खरीद कर विभाग को दे रहे हैं और धान कुटाई धुलाई हुआ ट्रांसपोर्टिंग के पैसे को गबन किया जा रहा है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन ने शिकायती पत्र को लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से वेद पाण्डेय, प्रकाश दुबे, चंद्र किशोर, सर्वेश पटेल, पंकज, हर्षित कुमार, गिरीश मिश्रा साहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

 

क्या बोले अधिकारी

एडीएम ने कहा इस मामले की जांच कराई जाएगी अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें