कौशाम्बी
प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल जिला अस्पताल पहुॅचकर
पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए परिजनों को फल एवं बच्चां को चॉकलेट वितरित किया। इसके साथ ही उन्होंने टी0 बी0 वार्ड में जाकर टी0बी0 मरीजों को पोषण किट तथा फल की टोकरी वितरित किया एवं अन्य मरीजों को भी फल की टोकरी वितरित किया। राज्यपाल जी ने एम0सी0एच0 विंग में सर्जिकल वार्ड में भर्ती महिला मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी एवं उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओ की जानकारी प्राप्त करते हुए फल की टोकरी वितरित किया। इस अवसर पर मा0 सांसद श्री विनोद सोनकर, अध्यक्षा जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।






