दिल्ली-
प्रधानमंत्री से मिलकर डिफेंस कॉरिडोर को कौशांबी वाया प्रयागराज तक जोड़ने की सांसद ने की मांग
1- उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में बनाया जा रहा है रक्षा औद्योगिक गलियारा
2- केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की भी रखी मांग
कौशांबी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व सांसद कौशांबी विनोद सोनकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में बनाए जा रहे हैं डिफेंस कॉरिडोर (रक्षा औद्योगिक गलियारा )जिसमें अलीगढ़ आगरा लखनऊ कानपुर झांसी चित्रकूट तक प्रस्तावितहै जिस पर कार्य भी चल रहा है उक्त डिफेंस कॉरिडोर को यदि कौशांबी वाया प्रयागराज तक कर दिया जाए तो कौशांबी जनपद का पिछड़ापन दूर किया जा सकता है जनपद में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है मुलाकात के दौरान सांसद विनोद सोनकर द्वारा लोकसभा कौशांबी में संचालित मोदी वैन की प्रगति रिपोर्ट भी दिखाई की क्षेत्र की जनता का उनके घर पर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण व भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करती हैं साथ ही हाल ही में संपन्न हुए कौशांबी महोत्सव की स्मारिका भेंट की तथा जनपद कौशांबी में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की उक्त आशय की जानकारी संसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे ने दी






