कौशाम्बी
कड़ा धाम कॉरिडोर बनाए जाने की सांसद ने की मांग
1- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दो दिवसीय कौशांबी दौरे पर
2- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने की भी की मांग
कौशांबी । उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दो दिवसीय दौरा जनपद में हुआ। जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होँगी तथा रात्रि प्रवास मां शीतला देवी सर्किट हाउस सायरा में होगा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर जनपद के विकास में प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की तथा राज्यपाल से शक्तिपीठ कड़ा धाम में कॉरिडोर बनाए जाने व आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो का मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की कड़ा धाम के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए कहां की यदि कॉरिडोर बना दिया जाए तो प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी तथा जनपद के लोगों को धार्मिक पर्यटन के रूप में एक बड़े आय का स्रोत भी बनेगा साथ ही जनपद का पिछड़ापन भी इससे दूर किया जा सकता है और जो यहां के निवासी दूसरे प्रदेशों में जाकर रोजगार की तलाश करते हैं उन्हें दूसरे प्रदेशों में जाकर भटकना नहीं पड़ेगा और रोजगार के नए-नए अवसर उक्त कॉरिडोर के निर्माण से खुलेंगे साथ में पूर्व विधायक सिराथू शीतल पटेल भी उपस्थित रहे उक्त आशय की जानकारी संसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे ने दी






