सीएम योगी 27 को आयेंगे कौशाम्बी,सीएम के आने की तैयारियों में जुटा प्रशासन,डीएम,एसपी ने किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

यूपी के सीएम योगी 27 को आयेंगे कौशाम्बी,सीएम के आने की तैयारियों में जुटा प्रशासन,डीएम,एसपी ने किया निरीक्षण

यूपी के कौशाम्बी जिले में 27 दिसंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की सूचना है,सीएम के आने की सूचना पर जिला प्रशासन तैयारिया में जुट गया है,सीएम योगी आलमचंद्र स्थित एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे,सीएम के आने के पूर्व डीएम,एसपी,सीडीओ सहित तमाम अधिकारियो ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के 27 दिसंबर को कौशाम्बी जिले के आलमचंद्र गांव में कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आने की सूचना है,सीएम के आने के स्थल का बुधवार को डीएम सुजीत कुमार,एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव,सीडीओ रवि किशोर त्रिवेदी सहित तमाम अधिकारियो ने निरीक्षण किया है,अधिकारियों ने संबंधित को आवश्यक निर्देश भी दिए है।

सूचना मिल रही है कि सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चित्रकूट जाने वाले राम वन गमन मार्ग पर श्रृंगवेरपुर से कुरई घाट पर निर्मित होने वाले गंगा पुल का निरीक्षण कर सकते है।जिसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें