राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 2 दिन के दौरे मे पोषण मिशन, टीबी उन्मूलन, विकास कार्य समीक्षा जैसे कार्यक्रम मे लेगी हिस्सा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी मे आज आएगी राज्यपाल आनंदीबेन:2 दिन के दौरे मे पोषण मिशन, टीबी उन्मूलन, विकास कार्य समीक्षा जैसे कार्यक्रम मे लेगी हिस्सा, जेल व्यवस्था का करेगी निरीक्षण, व्यवस्था को अंतिम टच दे रहे अफसर

र
कौशांबी। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन बृहस्पतिवार-शुक्रवार जनपद के दौरे पर रहेगी। वह सड़क मार्ग से सिराथू के सायरा स्थित गेस्ट हाउस दोपहर करीब पौने 4 बजे पहुचेगी। इसके बाद वह आदिशक्ति माँ शीतला के दर्शन पूजन कर रात्रि विश्राम करेगी। शुक्रवार के कार्यक्रम मे राज्यपाल के निरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय अफसरो ने थुलगुला गाव मे व्यापक तैयारी एवं जेल निरीक्षण सहित विकास कार्य की समीक्षा का मसौदा तैयार कर लिया है।
जारी विज्ञप्ति मे बताया गया कि महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन ब्रहस्पतिवार की दोपहर पौने 4 बजे सड़क मार्ग से सिराथू के सायरा गेस्ट हाउस पहुचेगी। करीब 45 मिनट के समय अंतराल के बाद वह साढ़े 4 बजे वह 51 शक्ति पीठ मे एक माँ शीतला कडा धाम के दर्शन पूजन करेगी। पूजन के मद्देनज़र मंदिर मे भव्य आरती का प्रबंध मंदिर समिति ने किया है। सुरक्षा के दृष्टिगत थाना पुलिस के अलावा बम निरोधक दस्ते लोकल इंटेलिजेस यूनिट के जवान एवं भीड़ को नियंत्रित करने को पीएसी के जवानो की टुकड़ी लगाई गई है। करीब डेढ़ घंटे के दर्शन पूजन कार्यक्रम के बाद राज्यपाल वापस सायरा के गेस्ट हाउस मे रात्रि विश्राम करेगी।
शुक्रवार की सुबह 10 बजे वह सबसे पहले कडा ब्लाक के थुलगुला गाव के प्राइमरी स्कूल मे पोषण मिशन कार्यक्रम के हिस्सा लेकर गर्भवती महिलाओ एवं बच्चो को पोषण किट का वितरण करेगी। इसके पश्चात महामहिम इसी स्थल ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ कर दवाओ की किट का वितरण करेगी। थुलगुला से राज्यपाल सड़क मार्ग से मंझनपुर मुख्यालय के टेवा स्थित जिला जेल करीब 11:35 पर पहुचेगी। जेल का निरीक्षण कर वह निरुद्ध महिला बंदी एवं बच्चों से बातचीत कर व्यवस्था का जायजा लेगी। दोपहर 12:15 बजे वह टेवा से मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर पहुचेगी। जहां केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अफसरों से विकास की स्थिति का अवलोकन करेगी। बैठक समाप्त कर राज्यपाल करीब 1:40 पर पुलिस लाइन मंझनपुर पहुचेगी। जहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिये लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी।
डीएम सुजीत कुमार ने बताया, राज्यपाल के दौरे मे तहत सुरक्षा एवं विकास के मसौदे को तैयार कर लिया गया है। भ्रमण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुष्त कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सहित ब्लाक व हेल्थ की टीमों को एक्टिवेट कर दिया गया है। निर्धारित प्रोटोकाल के जरिये महामहिम के दौरे को सम्पन्न कराने को कौशांबी तैयार है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें