अवैध बालू के डंप से नागरिकों का जीना हुआ मुस्किल स्थानीय लोगो ने डीएम को शिकायत कर कार्यवाही की मांग

कौशांबी

अवैध बालू के डंप से नागरिकों का जीना हुआ मुस्किल स्थानीय लोगो ने डीएम को शिकायत कर कार्यवाही की उठाई मांग, डीएम सुजीत कुमार ने कार्यवाही कर सीओ मंझनपुर से मांगी रिपोर्ट
कौशांबी.मंझनपुर कसबे में अधिवक्ता कालोनी के समीप एक शख्स ने अवैध रूप में मोरंग का भण्डारण कर भारी वाहनों को तेज गति के लाते ले जाते है. स्थानीय लोगो ने मोरंग भण्डारण करने वाले व्यक्ति से वाहनों को धीमी गति के ले जाने की बात कही. बावजूद इसके उसकी कार्य शैली में सुधार नहीं आया. परेशान लोगो ने मंगलवार को डीएम सुजीत कुमार से मिलकर समस्या के निस्तारण की मांग उठाई. डीएम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सर्किल अफसर मंझनपुर को जाँच कर रिपोर्ट सौपने का निर्देश दिया.
मंझनपुर के वीवीआइपी इलाके व् अधिवक्ता कालोनी में एक व्यक्ति ने मोरंग का भण्डारण कर लिया है. जहाँ पर प्रतिदिन भारी वाहनो का आवागमन मोरंग लोडिंग अनलोडिंग के लिए होता है. जिसके चलते स्थानीय नागरिको को भारी वाहनों से हादसे का डर सता रहा है. अधिवक्ता हरीश मिश्र ने बताया, मोरंग का भण्डारण खान विभाग के अधिकारी कर्मियों की मिली भगत से अवैध रूप से कर बेचा खरीदा जा रहा है. जिसमे हल्का लेखपाल ने रिपोर्ट देते हुए मोरंग के भण्डारण को अवैध बताया है. बावजूद इसके स्थानीय नागरिकों ने भण्डारण करने वाले व्यक्ति से भारी वाहनों के आवागमन के दौरान धीमी गति से आने और जाने की बात कही. लेकिन उसकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया. मजबूरन उन्होंने मंगलवार को डीएम सुजीत कुमार से मिलकर सम्बंधित के खिलाफ शिकायत करनी पड़ी.
नागरिको के शिकायत पर डीएम सुजीत कुमार ने तत्काल एक्शन लेते हुए सर्किल अफसर मंझनपुर अभिषेक सिंह को अवैध डंप को बंद करने के निर्देश देकर रिपोर्ट तलब की है. डीएम की आश्वासन से नागरिको ने संतोष जाहिर किया है.

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More