गैंगस्टर फिरोज अहमद उर्फ जलीस की 7 करोड़ 50 लाख की संपत्ति प्रशासन ने किया कुर्क

सुल्तानपुर

गैंगस्टर फिरोज अहमद उर्फ जलीस की 7 करोड़ 50 लाख की संपत्ति प्रशासन ने किया कुर्क

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज सुल्तानपुर में गुंडे माफियाओं पर शिकंजा कंसना शुरू कर दिया गया है। कभी मुन्ना बजरंगी के बेहद खास और वर्तमान में मुख्तार अंसारी के करीबी फिरोज अहमद उर्फ जलीश की संपत्ति कुर्क की जा रही है। जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में चल रही इस कार्यवाही में जलीश की चल अचल संपत्ति को अनुमानित लागत करीब साढ़े सात करोड़ रुपए बताई जा रही है। बहरहाल जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से अपराध से संपत्ति अर्जित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल देहात कोतवाली के वजूपुर के रहने वाले फिरोज अहमद उर्फ जलीश पर कई गैंगेस्टर सहित कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिला प्रशासन ने पहले भी इसके खिलाफ कार्यवाही की थी। और जैसे जैसे इसके अपराध से अर्जित संपत्ति की जानकारी लग रही है वैसे वैसे इस पर शिकंजा कंसना शुरू कर दिया जा रही है। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी के निर्देश पर। एसडीएम सदर और सीओ सिटी के निर्देश पर टीम निकल चुकी है और नगर कोतवाली, देहात कोतवाली और गोसाईगंज थानाक्षेत्र के 9 गांव में कार्यवाही की जा रही है। जो जो संपत्तियां खरीदी गई है वहां मुनादी करवा कर संपत्ति कुर्क करने के बैनर लगाए जा रहे हैं। बहरहाल इन संपत्ति की अनुमानित लागत करीब सात करोड़ 46 लाख रूपये बताई जा रही है।

कभी मुन्ना बजरंगी का बेहद खास और वर्तमान में मुख्तार अंसारी का बेहद करीब जलीश पर करीब दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन वर्तमान में योगी सरकार आते ही इस पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ऐसे में उन तमाम लोगों में हड़कंप मचा हुआ है जिन्होंने अपराध करके अपनी संपत्ति अर्जित की है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More