डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,नरवर पट्टी गांव में ग्राम चौपाल एवम अन्य कार्यक्रम में होंगे शामिल,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 03 नवंबर को कौशाम्बी आयेंगे, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मूरतगंज ब्लॉक के नरवर पट्टी गांव में आयोजित ग्राम चौपाल एवम मेड़ई कल्याणी ट्रस्ट द्वारा आयोजित विष्णु महायज्ञ सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 03 नवंबर को सुबह 11.10 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा नरवर पट्टी गांव आयेंगे।डिप्टी सीएम ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे उसके बाद डिप्टी सीएम मेड़ई कल्याणी ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात डिप्टी सीएम सैयद सरावां रेलवे स्टेशन के निकट सम्पार सं0-7 सी पर 02 लेन उपरिगामी सेतु (मूरतगंज),विधानसभा क्षेत्र चायल में बस स्टेशन का निर्माण (भरवारी),राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण (सिराथू),राजकीय जिला पुस्तकालय का निर्माण (मंझनपुर),राजकीय डिग्री कालेज का निर्माण (सिराथू),आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण (थाना-कड़ा में) का निरीक्षण करेंगे।

तदोपरांत मां शीतला अतिथि गृह सयारा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे,तत्पश्चात विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।शाम को 04.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें