जेल में श्रम करने वाले 19 बंदियों को पारिश्रमिक के चेक वितरित किए गए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद

संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी एवम विकास कुमार , पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल मासिक सुरक्षा ऑडिट निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जेल में श्रम करने वाले 19 बंदियों को रू – 3,63,600.00 के पारिश्रमिक के चेक वितरित किए । अस्पताल , बैरकों का निरीक्षण किया किसी भी बंदी ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नही की गई । एक बंदी की आज तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल सीटी स्कैन के लिए भेजा जाना था पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल निरीक्षण के दौरान ही पुलिस गार्ड उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए । तत्काल बंदी जय सिंह को सीटी स्कैन कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया । नारी बंदी वास का भी निरीक्षण किया महिला बंदियों द्वारा सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण के अंतर्गत बनाए जा रहे बच्चों के कपड़ा, बैग इत्यादि को देखा और उक्त कार्य की प्रशंसा की गई ।जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया की साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सभी महिला बंदी आज की तारीख में साक्षर है कोई भी महिला बंदी अब अंगूठा नही लगाती है । रविवार को होने वाली आंतरिक मुलाकात के आवेदन पत्र हस्ताक्षर करती है । जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी सुरक्षा उपकरण सही से काम कर रहे है । बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है । निकट भविष्य में जेल की क्षमता में 60 की वृद्धि हो जायेगी । निरीक्षण के समय जेलर अखिलेश कुमार , डिप्टी जेलर मुकेश गौड़, सरोज देवी, कृष्णा कुमारी उपस्थित रही ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें