
कौशांबी ज़िले में प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गयी। गोदाम में ही बुदी (नमकीन) बनाने की फैक्ट्री भी चलाते थे। जिसमे गैस सिलेंडर रखा हुआ था। आग के कारण कथित रूप से सिलेंडरों में तेज़ धमाकों के साथ विस्फोट हुआ। विस्फोट से कई मकान छतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में दो बच्चे झुलस गए। जिनको नज़दीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखो का समान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि यह अवैध गोदाम रिहायशी इलाके में चल रहा था। ग़नीमत रही कि हादसे में किसी की जान नही गयी।
घटना पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मनौरी बाजार नई बस्ती की है। जहाँ पर सतीश केसरवानी का मकान है। बताया जा रहा है कि हिमांशू केसरवानी मकान को किराए पर ले रखे है। इसमें हिमांशु प्लाईवुड का गोदाम के अलावा बुदी ( नमकीन) बनाने की फैक्ट्री भी चलाते है। रिहायशी इलाके में मौजूद फैक्ट्री में शुक्रवार की देर रात लगभग 11 बजे अचानक भीषण आग लग गयी। आग की चपेट में आने के कारण फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडरों में कथित रूप से तेज़ धमाकों के साथ विस्फोट होने लगा। विस्फोट से अगल बगल के दो मकान छतिग्रस्त हो गए। दो चार पहिया गाड़ी भी आग की चपेट में आने से जल गई। दो मासूम बच्चे इस हादसे में झुलस गए। तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। और इसकी जानकारी पुलिस और अग्निशमन दल को दी, सूचना पर पहुची पुलिस ने झुलसे बच्चों को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया। जहा पर उनका उपचार हो रहा है। वही अग्निशमन दल के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया। भीषण आग किसी वजह से लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही। ग़नीमत रही कि हादसे में किसी की जान नही गई।
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिपरी थाना के मनौरी कस्बा है, पीछे की तरफ नई बस्ती में एक प्लाईवुड का गोडाउन है। वह यह ब्लास्ट हुआ है। और यहां जब जनाकारी कि गयी तो ये यहां बुदी (नमकीन) का कारखाना भी चला रहे थे। जिसमें कई सिलेंडर रखे हुए थे, घी और तेल भी यहां रखा हुआ था। जिसके कारण यह ब्लास्ट हुआ है। सिलेंडर ब्लास्ट में एक बगल का घर और एक सामने का घर डैमेज़ हुआ है। पूरे घटनाक्रम में दो लोगो को सामान्य चोटे आयी है। कोई जनहानि नही हुई है। मौके पे जो सीएनजी की गाड़ियां थी, जो डैमेज़ हुई है। एक गाड़ी बाहर खड़ी थी वो भी जल गई है। दो बच्चों को सामान्य चोट आई है।
पिपरी पुलिस ने जिसके घर मे ब्लास्ट हुआ था उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस मामले की जांच होगी कि यहां पर क्या क्या होता था।








