अध्यक्ष, जिला पंचायत, जिलाधिकारी एवं कथावाचक परमपूज्य आचार्य चान्द्रांशु महाराज ने खेल-कूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों किया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

अध्यक्ष, जिला पंचायत, जिलाधिकारी एवं कथावाचक परमपूज्य आचार्य चान्द्रांशु महाराज ने खेल-कूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों किया सम्मानित

 

अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं कथावाचक परमपूज्य आचार्य श्री चान्द्रांशु महाराज ने मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट द्वारा ग्राम पट्टी नरवर में ग्राम गौरव उत्सव के अन्तर्गत कराये गये खेल-कूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों यथा-प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री फूलसिंह, द्वितीय स्थान- कृष्णा एवं तृतीय स्थान प्रिंस को मोमेण्टों, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान, द्वितीय स्थान-माया देवी एवं तृतीय स्थान पर रहीं प्रीती को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय, शोभना की टीम को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार खो-खो प्रतियोगिता में विजेता टीम तथा माध्यमिक स्तर पर बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में एस0एच0आई0सी0 कॉलेज, भरवारी की टीम सहित आदि प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रेष्ठ अवतार की कराटे टीम द्वारा कराटे का प्रदर्शन भी किया गया।
अध्यक्ष जिला पंचायत,जिलाधिकारी एवं कथावाचक परमपूज्य आचार्य श्री चान्द्राशु जी महाराज ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष ग्राम गौरव उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं-खेल-कूद आदि का आयोजन किया जाता है। उन्होंने श्री राजेन्द्र जी को इतना भव्यपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए बधाई भी दिया। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी में खेल-कूद के क्षेत्र में निरन्तर अच्छा कार्य किया जा रहा हैं। जनपद के कई खिलाड़ियां ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताआें में प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

—————————-

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें