जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक संगोष्ठी संपन्न हुई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी जनपद में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, टेवा में दिनांक 20-10-2023 को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न की गयी, जिसमें लगभग 300 अभिभावकों ने हिस्सा लिया l विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गायन के द्वारा स्वागत किया गया l कार्यक्रम का संचालन राजेश्वर द्विवेदी एवं रश्मि मिश्रा द्वारा किया गया l राजेश्वर द्विवेदी द्वारा अभिभावक शिक्षक परिषद के गठन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी l विद्यालय के प्राचार्य  अरुण कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा स्वागत भाषण एवं विद्यालय के लिए अभिभावकों की भूमिका पर अपना विचार रखा तथा विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी 

निशान्त भाई पांड्या द्वारा तथा विद्यालय की कॉउंसलर प्रगति दुबे द्वारा अभिभावकों का विद्यालय में क्या योगदान है, इसकी जानकारी दी गई l शिक्षक अभिभावक परिषद का गठन निधि श्रीवास्तव एवं नरेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया l कार्यक्रम के बाद सभी कक्षाध्यापकों द्वारा अपनी-अपनी कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावकों को टर्म -1 का परीक्षाफल दिखा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए l
इस संगोष्ठी में विद्यालय के सलाहकार समिति के सदस्य, प्राचार्य  चुन्नी लाल, दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, ओसा, मंझनपुर, जनवि के समस्त स्टॉफ इत्यादि उपस्थित रहें तथा कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के उप प्राचार्य सतीश कुमार पाण्डेय जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दे कर संगोष्ठी का समापन किया गया l

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें