कौशांबी में रेप के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, आठ साल की मासूम बच्ची से की थी दरिंदगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में रेप के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, आठ साल की मासूम बच्ची से की थी दरिंदगी

कौशांबी जिले में रेप के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग किया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है। जहाँ शुक्रवार की शाम 8 साल की बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। तभी आरोपी हरिलाल बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के बाहर धान के खेत में लेजाकर रेप किया। जब बच्ची बेहोश हो गई तो उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और फील्ड यूनिट टीम के साथ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मासूम बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस को आरोपी हरिलाल प्रजापति के सिहोरी कछार में छिपे होने की खबर मिली। जिसके बाद एसओजी टीम और कोखराज पुलिस ने आरोपी के धरपकड़ के लिए गंगा के कछारी इलाके में घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग किया। पैर में गोली लगने से आरोपी हरिलाल प्रजापति घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद करते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया कि शुक्रवार की शाम कोखराज थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी खेतो की ओर भाग रहा था। इस दौरान पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। जिसे गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी कि चोटें आई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें