व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा,तीन अरेस्ट,लूट का सारा माल बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी 

जिले में दो दिन पहले सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का एसपी ने खुलासा कर दिया है,पुलिस और एसओजी टीम ने तीन लुटेरों कोनारेस्ट किया है,पुलिस को इनके पास से लूट का सारा सोना चांदी का गहना और नगदी रुपए बरामद हुआ है,आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।पुलिस ने तीनों को लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया है।

कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर में दो

दिन पहले सराफा व्यापारी अनिल सोनी से दुकान बंद कर घर जाते समय लूट हुई थी,लूट की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची थी लेकिन लुटेरे फरार हो गए थे,जबकि एक लुटेरे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था,जांच के दौरान पुलिस ने
अंकित तिवारी, अमित पाण्डेय और मनीष कुमार अरेस्ट कर लिया और लूट में प्रयुक्त बाइक,लूटे हुए सोने चांदी के गहने और नगद रुपया बरामद कर लिया है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर में एक सराफा व्यापारी से लूट हुई थी जिसमे लुटेरे सराफा व्यापारी से सोने चांदी के गहने और नगदी 12 हजार रुपए लूट लिए थे,पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट का सारा सामान बरामद कर लिया है।एसपी ने बताया कि इसमें से अंकित तिवारी पर प्रतापगढ़ जनपद के कई थानों में चोरी और लूट के कई मामले दर्ज है,यह लोग बैंक से रुपए निकालने वालो,व्यापारियों की रेकी करते थे और उसे आगे जाकर लूट लेते थे,उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें