कौशांबी
सरायअकिल थाने की पुलिस ने शनिवार को बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना को पकड़कर उसके पास से तमंचा व कारतूस के साथ चोरी की छह बाइक बरामद की। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य कौशाम्बी के अलावा पड़ोसी जनपदों में बाइक चोरी की घटना करते थे। पुलिस ने आरोपित युवक को जेल भेज दिया है।
सरायअकिल में तैनात एसआई गौरव त्रिवेदी शुक्रवार रात बहुगरी तिराहे के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बहुगरी गांव का शुभम सोनी पुत्र सोनू सोनी पुलिस को देख भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेते हुए पुलिस ने युवक के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। इसके बाद बाइक के कागजात मांगा पर वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपित युवक को कर्रा किया तो उसने खुद को बाइक चोर गिरोह का सरगना बताया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी की छह बाइकें बरामद की। आरोपित युवक के खिलाफ सरायअकिल थाने में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपित युवक को जेल भेज दिया है।





