चायल में वकीलों की हड़ताल जारी, मांगों पर अड़े, कहा- हटाए जाएं हापुड़ के DM-SP

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

की हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में चली लंबी हड़ताल काफी जगहों पर खत्म हो गई है, पर कौशांबी के चायल तहसील में हड़ताल जारी है। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की बात चायल बार एसोसिएशन ने मानने से इनकार कर दिया है। चायल बार के अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। वकीलों का कहना है कि पहले हापुड़ के जिला अधिकारी और एसपी को हटाया जाए।
हापुड़ में 29 अगस्त को वकीलों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में चल रही हड़ताल को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश में कल प्रमुख सचिव की मीटिंग के बाद खत्म करने का ऐलान किया था। सरकार ने वकीलों की मांगें मान ली यह बात कही गई थी। उधर, चायल बार के अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं करने की घोषणा की। साथ ही शुक्रवार शाम को अधिवक्ता हाल में बैठक कर आगे की रणनीति करने बात कही।

*चायल के वकील मांगों पर अड़े*
अधिवक्ताओं का कहना है कि आश्वासन नहीं कार्रवाई होनी चाहिए। हापुड़ के डीएम और एसपी को हटाया जाए। अधिवक्ताओं के ऊपर प्रदेश भर में दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए। हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें