कौशांबी…बीजेपी के मंडल अध्यक्ष को मिली बाइक:जिप अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सम्मानित कर दिया उपहार,बोली-भाजपा कार्यकर्ताओ के लिए समर्पण वाली पार्टी

कौशांबी। जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में बुधवार की शाम आयोजित एक कार्यक्रम में बूथ सेक्टर एवं मंडल के कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाकर उन्हे अंगवस्त्र भेंट किया। इस दौरान मंझनपुर एवं करारी मंडल के अध्यक्ष को एक बाइक उपहार में दी गई।
अध्यक्ष प्रतिनिधि जिंतेंद्र सोनकर ने बताया, वह जब जिला पंचायत का वार्ड नंबर 14 से चुनाव लड़ रहे थे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओ ने जी जान से मेहनत कर भाजपा को विजय दिलाई। जिसका परिणाम यह रहा है। मौजूदा अध्यक्ष कल्पना सोनकर वार्ड 14 से सदस्य के रूप मे निर्वाचित हुई। बीजेपी कार्यकर्ताओ के प्रति समर्पित दल है। जिसमे कार्यकर्ताओ का हमेशा सम्मान किया जाता रहा है। इसी क्रम मे उन्होने आज मंझनपुर मंडल एवं करारी मंडल के बूथ सेक्टर एवं मंडल अध्यक्ष को बैठक कर सम्मानित किया है। मंझनपुर के मंडल अध्यक्ष महेश लोधी एवं करारी के मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रहरी को अंगवस्त्र एवं दोनो को एक एक स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल देकर सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम मे अध्यक्ष कल्पना सोनकर, मंझनपुर मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पासी, सहित बूथ सेक्टर एवं मंझनपुर करारी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






